Posts

हमारी मज़बूरियां....

दुनिया के वफ़ा भरी रस्मो की दस्तूर हो गए हैं हम , कुछ मजबूर हो गए हो तुम , कुछ मजबूर हो गए है हम  | हमें याद है जब तुम्हारी बातें सताया करती थी , अब बहत देर हो गई है    यह कह कर रोज़ सुलाया करती थी , अगली मुलाक़ात की हर रोज बात किया करते थे , हकीकत में न सही सपनो में मिला करते थे , उन हसीन पलों से बहुत दूर हो गए है हम , कुछ मजबूर हो गए हो तुम , कुछ मजबूर हो गए है हम  | कुछ तुम्हारी लतीफ़ेन   कुछ हमरी लतीफ़ेन हमें फसाया करती थी , कभी हमे हसाया करती , कभी हमें रुलाया करती थी , कभी तुम्हारी खामोशी    कभी हमारी खामोशी दोनों को उलझाया करती थी , कहीं हम बिछड़ न जाए , यही बातें डराया करती थी, रिश्तों के हदो के बीच कुछ मगरूर हो गये हम , कुछ मजबूर हो गए हो तुम , कुछ मजबूर हो गए है हम  | अब हमारे दिल में कुछ बेचैनी सी छाई रहती है , हर वो मेरी अपनी चीज़ें अब परा...

आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ....

तुम्हारी हर ख़ामोशी का मै ऐतवार करता हूँ , आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ  || जब मेरी नज़रें   उस गली  पर पड़ी थी , आज मेरी ख्वाहिस मेरे सामने खड़ी थी , अपनी तिरछी निगाहों से वो मुझे सींच रही थी , उनकी यही चाहत मुझे खींच रही थी , हर वक़्त उस लम्हों का दीदार मैं करता हूँ , आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ  || शुक्रगुज़ार हु उस रब का जो तुम्हे बनाया था , ऐसा लगा आज जमीं पे चांद उतर आया था. उनकी मोहब्बतें चादर को ओढ़ मैं सो गया , उस अज़ीज़े इश्क से आज ख़िदमत हो गया .   अब भी आलमे-इश्क   का इकरार करता हूँ , आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ  || देखने लगे छुप के हम दोनों एक दूजे को इसकदर , जैसे अरसे बाद किसी प्यासे दरिया को मिला है कोई समंदर, दबे अल्फांजों में हम कुछ बातें कर रहे थे, सायद पहली   मोहब्बत की मुलाकातें कर रहे थे , वो पल फिर से आये बेकरार ...