हमारी मज़बूरियां....
दुनिया के वफ़ा भरी रस्मो की दस्तूर हो गए हैं हम,
कुछ मजबूर हो गए हो तुम,कुछ मजबूर हो गए है हम |
हमें याद है जब तुम्हारी बातें सताया करती थी,
अब बहत देर हो गई है यह कह कर रोज़ सुलाया करती थी,
अगली मुलाक़ात की हर रोज बात किया करते थे,
हकीकत में न सही सपनो में मिला करते थे,
उन हसीन पलों से बहुत दूर हो गए है हम , कुछ मजबूर हो गए हो तुम,कुछ मजबूर हो गए है हम |
कुछ तुम्हारी लतीफ़ेन कुछ हमरी लतीफ़ेन हमें फसाया करती थी,
कभी हमे हसाया करती ,कभी हमें रुलाया करती थी,
कभी तुम्हारी खामोशी कभी हमारी खामोशी दोनों को उलझाया करती थी,
कहीं हम बिछड़ न जाए ,यही बातें डराया करती थी,
रिश्तों के हदो के बीच कुछ मगरूर हो गये हम, कुछ मजबूर हो गए हो तुम,कुछ मजबूर हो गए है हम |
अब हमारे दिल में कुछ बेचैनी सी छाई रहती है,
हर वो मेरी अपनी चीज़ें अब पराई लगती है,
सोचा अपने आंशुओ के स्याही से इस कागज को सींचता हूँ,
तुम्हारी वफ़ा और अपने किस्मत की बेवफाई लिखता हूँ,.
दुनिया के वफ़ा भरी रस्मो की दस्तूर हो गए हैं हम,कुछ मजबूर हो गए हो तुम,कुछ मजबूर हो गए है हम |
Comments
Post a Comment