आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ....

तुम्हारी हर ख़ामोशी का मै ऐतवार करता हूँ,

आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ ||


जब मेरी नज़रें उस गली पर पड़ी थी,

आज मेरी ख्वाहिस मेरे सामने खड़ी थी,

अपनी तिरछी निगाहों से वो मुझे सींच रही थी,

उनकी यही चाहत मुझे खींच रही थी,

हर वक़्त उस लम्हों का दीदार मैं करता हूँ ,आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ ||


शुक्रगुज़ार हु उस रब का जो तुम्हे बनाया था,

ऐसा लगा आज जमीं पे चांद उतर आया था.

उनकी मोहब्बतें चादर को ओढ़ मैं सो गया,

उस अज़ीज़े इश्क से आज ख़िदमत हो गया.  

अब भी आलमे-इश्क  का इकरार करता हूँ,आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ ||


देखने लगे छुप के हम दोनों एक दूजे को इसकदर,

जैसे अरसे बाद किसी प्यासे दरिया को मिला है कोई समंदर,

दबे अल्फांजों में हम कुछ बातें कर रहे थे,

सायद पहली  मोहब्बत की मुलाकातें कर रहे थे,


वो पल फिर से आये बेकरार रहता हूँ,आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ ||

Comments

Popular posts from this blog

हमारी मज़बूरियां....