आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ....
तुम्हारी हर ख़ामोशी का मै ऐतवार करता हूँ , आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ || जब मेरी नज़रें उस गली पर पड़ी थी , आज मेरी ख्वाहिस मेरे सामने खड़ी थी , अपनी तिरछी निगाहों से वो मुझे सींच रही थी , उनकी यही चाहत मुझे खींच रही थी , हर वक़्त उस लम्हों का दीदार मैं करता हूँ , आज भी मै उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ || शुक्रगुज़ार हु उस रब का जो तुम्हे बनाया था , ऐसा लगा आज जमीं पे चांद उतर आया था. उनकी मोहब्बतें चादर को ओढ़ मैं सो गया , उस अज़ीज़े इश्क से आज ख़िदमत हो गया . अब भी आलमे-इश्क का इकरार करता हूँ , आज भी उस वक़्त का इंतज़ार करता हूँ || देखने लगे छुप के हम दोनों एक दूजे को इसकदर , जैसे अरसे बाद किसी प्यासे दरिया को मिला है कोई समंदर, दबे अल्फांजों में हम कुछ बातें कर रहे थे, सायद पहली मोहब्बत की मुलाकातें कर रहे थे , वो पल फिर से आये बेकरार ...